नीमच। शेख सैय्यद पठान जिला कमेटी सामाजिक क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही हैं और समाज के बुनियादी मुद्दों को लेकर आगे बढ़ रही है। समाज में कोई भी गरीब या लावारिस मृत्यु होती हैं और उसका कफ़न दफ़न करने वाला कोई नहीं है तो कमेटी उसके कफ़न दफ़न का इंतजाम करती हैं। समाज में कही भी मृत्यु होती हैं तो कमेटी उनके घर बैठने जाती हैं और एक पैगाम देती हैं कि मृत्युभोज नहीं करना चाहिए।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी आरिफ शेख ने देते हुए बताया कि बघाना निवासी नाका नम्बर 4 के पीछे इकबाल पठान कि बीबी मन्जो बी व जाकिर गली निवासी शाहरुख खान चुन्नु खान के पिता सईद उर्फ मक्कू का इन्तकाल हो गया था। जिला कमेटी के जिम्मेदार उनके घर बैठने के लिए गए। उनके ग़म में शरीक हुए और एक पैगाम दिया कि सवा महीने का खाना (मृत्यु भोज) नहीं करना चाहिए और कर्जा लेकर कोई भी खाना नहीं करना चाहिए फिर चाहे वो किसी की भी फ़ातिहा का हो। शादी का हो। वलीमे का हो। गमजदा परिवार का कहना है कि आज तक हमें कोई समझाने नहीं आया। आप लोग आए हैं। लिहाजा अब हम सवा महीने का खाना ( मृत्यु भोज ) नहीं करेंगे। उनके फैसले पर कमेटी ने उनका शुक्रिया अदा किया।