चित्तौड़गढ़। जिले के महाराज की नेतावल के निकट पाचली में मगरी पर स्थित श्री नाकोड़ा देवनारायण जी देव स्थल पर देवनारायण जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार 3 फरवरी को रात्रि जागरण व वगड़ावत (जन्म वाचन) का आयोजन होगा। भोपाजी हेमराज गुर्जर ने बताया कि देवस्थल पर मंगलवार 4 फ़रवरी को प्रातः अनुष्ठान धूप -ध्यान आदि आयोजन होंगे।
जिला मुख्यालय से करीब 28 कि मी दूरी पर नेतावल के निकटवर्ती पाचली में प्राचीन, चमत्कारिक श्री नाकोड़ा देवनारायण जी मंदिर पर आयोजन में भाग लेने की अपील कन्हैया लाल भंडारी ने की।
उल्लेखनीय है कि श्री नाकोड़ा देवनारायण जी धर्म स्थल पर आधे तेल और आधे पानी से अखंड ज्योत निरंतर प्रज्वलित रहती है। अति प्राचीन एवं चमत्कारिक धर्म स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वर्ष भर आवागमन रहता है। मान्यता है कि श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है।