BREAKING NEWS
BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<     BIG NEWS : नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का फरार आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : प्रदेश में नौसिखिए के हाथ में दी पार्टी.. <<     खरगोन के धुलकोट में महिलाओं का.. <<     KHABAR : रेवली-देवली में धूमधाम से हुई मंशापूर्ण.. <<     KHABAR : तीन फीट जमीन के विवाद में भाई बना भाई का.. <<     खनियांधाना के गूड़र गांव में भीषण आग, 4 साल की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रामपुरा थाने में लगा समाधान शिविर,.. <<     KHABAR : कीचड़युक्त पेयजल सप्लाई से लोग परेशान, नगर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2025, 2:36 pm
KHABAR : उज्जैन में मणिभद्र यक्षराज के 552वें जन्मोत्सव पर हुआ ध्वजारोहण, देशभर से जैन समाज के लोग, आचार्य, मुनि, साध्वी मंडल भी हुआ शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। भैरवगढ़ स्थित श्री केशरिया नाथ-मणिभद्र तीर्थधाम में रविवार को माघ सुदी पंचमी के शुभ अवसर पर श्री मणिभद्र यक्षराज के 552वें जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान पांच मंदिरों के शिखर पर 15वां ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुआ।


कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8: 30 बजे स्नात पूजन से हुई। इसके बाद श्री चन्दाप्रभु महिला मंडल और श्री आदिश्वर बाहु मंडल, नयापुरा द्वारा सत्तर भेदी महापूजन किया गया। सुबह 10 बजे से ध्वजारोहण की शुरुआत हुई, जिसमें भगवान केशरिया नाथ, भगवान पार्श्वनाथ, भगवान महावीर स्वामी, भगवान मणिभद्र यक्षराज देव और देवी पद्मावती के मंदिरों पर लाभार्थी परिवारों द्वारा ध्वजाएं चढ़ाई गईं।


समाज सेवी अभय मेहता ने बताया कि भैरवगढ़ क्षेत्र जैन समाज का प्रमुख तीर्थ स्थल है। यहां मणिभद्र देव को इष्ट देव के रूप में पूजा जाता है। इस अवसर पर देशभर से जैन समाज के लोग यहां पहुंचे। कार्यक्रम में आचार्य दौलत सागर सुरीश्वर महाराज, आचार्य अशोक सागर सुरीश्वर महाराज, आचार्य डा.मुक्ति सागर सूरीश्वर महाराज सहित कुल 40 साधु-साध्वियों ने भाग लिया।


धार्मिक विधि-विधान के बाद श्री मणिभद्र यक्षराज का विशेष पूजन और हवन किया गया। परंपरा के अनुसार, ध्वजा के लाभार्थी परिवारों ने ध्वजा को सिर पर रखकर जुलूस में भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर समाज के लोगों के लिए स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में आचार्य, मुनि और साध्वी मंडल शामिल हुए
मणिभद्र यक्षराज के 552 वें जन्मोत्सव के अवसर पर श्री केशरिया नाथ-मणिभद्र तीर्थधाम पर आचार्य दौलत सागर सुरीश्वर महाराज, आचार्य अशोक सागर सुरीश्वर महाराज, आचार्य डा.मुक्ति सागर सूरीश्वर महाराज, आचार्य नय चंद्र सागर सुरिश्वर महाराज, डॉ अजित चंद्र सागर महाराज, साध्वी अमित गुना, अमीवर्षा, सम्यगदर्शना महाराज के साथ ही उज्जैन में विराजित समस्त साधु भगवंत की उपस्थिति में हवन पूजन व 15 वां ध्वजारोहण महोत्सव का आयोजन हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE