चित्तौड़गढ़। बोजुन्दा पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थित श्री कालभैरव (श्री काला जी बावजी) देव स्थल पर माघषष्ठी के अवसर पर सोमवार 3 फरवरी को रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। जबकि मंगलवार 4 फरवरी को प्रातरू धूप -ध्यान, पूजन, व बालभोग का आयोजन होगा।
यह जानकारी देते हुए भोपाजी बाबूलाल जी जटिया सतखंडा ने बताया कि श्री काला बावजी मंदिर पर प्रतिवर्ष अनुसार गुप्त नवरात्रि माघ छट उपलक्ष्य में आयोजन किया जा रहा है।
बोजुन्दा में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में अति प्राचीन श्री काल भैरव ( श्री काला बावजी) मंदिर अति प्राचीन और चमत्कारिक देवस्थल है, यहां माँ कालिका व शिव परिवार मंदिर भी स्थित है। उल्लेखनीय है कि अति प्राचीन इस धर्म स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वर्ष भर आवागमन रहता है।
मान्यता है कि यहां श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है, और दैहिक, दैविक, भौतिक कष्टों से मुक्ति भी मिलती है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के आसपास ही नहीं, बल्कि राजस्थान सहित मुंबई, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों से यहां श्रद्धालु आते हैं और अपनी मनोकामना की पूर्ति पर धन्य होते हैं।