नीमच। शहर में बसंत पंचमी और खंडेलवाल दिवस के अवसर पर रविवार को खंडेलवाल वैश्य समाज ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। एलआईसी रोड स्थित भगवान परशुराम भवन, सात माता मंदिर से एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।
रैली में समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लिया, जिसमें पुरुष कुर्ता पजामा में और महिलाएं पीली और लाल साड़ी में सज्जित थीं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर समाजजन हाथों में ध्वज लेकर खंडेलवाल समाज के जयघोष करते हुए नृत्य करते नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर रैली का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मां सरस्वती महाआरती की गई। समाज की ओर से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकों से परामर्श लिया। इस अवसर पर समाज ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जरूरतमंद लोगों को भोजन पैकेट भी वितरित किए।