नीमच। शहर में रविवार को खटीक समाज ने महाराज खटवांग की जयंती मनाई। श्री खटवांग जी जन्मोत्सव समिति की ओर से कार्यक्रम हुआ। कोर्ट मोहल्ला से शुरू हुआ चल समारोह शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए टाउन हॉल तक पहुंचा।
चल समारोह में बैंड और डीजे की धुन पर लोग नृत्य करते हुए चल रहे थे। शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया।
टाउन हॉल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह और सामाजिक मिलन कार्यक्रम में उच्च अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी नवाजा गया।