BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2025, 5:30 pm
NEWS : श्री क्षत्रिय मेवाड़ा कुमावत चारभुजा सेवा संस्थान समिति का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना ने की शिरकत, दाम्पत्य सूत्र में बंध रहे वर वधुओं को दी शुभकामनाएं, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बसंत पंचमी के अवसर पर श्री क्षत्रिय मेवाड़ा कुमावत चारभुजा सेवा संस्थान व ग्यारह गांव चौखला के तत्वावधान में मेवाड़ा कुमावत चतुर्थ आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं तुलसी विवाह सम्मेलन 2 फ़रवरी रविवार को गांव बडोली माधोसिंह, निम्बाहेड़ा में आयोजित हुआ।
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने निकटवर्ती ग्राम पंचायत बडोली माधोसिंह में श्री क्षत्रिय मेवाड़ा कुमावत चारभुजा सेवा संस्थान व ग्यारह गांव चौखला के तत्वावधान में मेवाड़ा कुमावत चतुर्थ आदर्श विवाह सम्मेलन एवं तुलसी विवाह सम्मेलन के आयोजन पर आयोजन समिति के समस्त पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से मेवाड़ा कुमावत चतुर्थ आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए बतौर अतिथि निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा एवं क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान गोपाल लाल आंजना ने विवाह आयोजन समिति के पदाधिकारियों को उक्त सम्मेलन के लिए धन्यवाद दिया एवं विवाह के नव दाम्पत्य सूत्र में बंध रहे वर वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षा अशोका देवी कुमावत एवं ज़िला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह सोलंकी मंचासीन का भी आयोजन समिति द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।
आंजना एवं शारदा के बड़ोली माधोसिंह में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन स्थल पहुंचने पर क्षत्रिय मेवाड़ा कुमावत चारभुजा सेवा संस्थान व ग्यारह गांव चौखला के समस्त पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य जनों द्वारा माल्यार्पण कर साफा बंधवाकर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया।
श्री क्षत्रिय मेवाड़ा कुमावत चारभुजा सेवा संस्थान व ग्यारह गांव चौखला द्वारा आयोजित चतुर्थ आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में तुलसी विवाह सहित 19 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे तथा तुलसीजी के विवाह हेतु बारात चारभुजा जी की चारभुजा कुमावत समाज मंदिर घटियावली से बडोली माधोसिंह आयी।
श्री क्षत्रिय मेवाड़ा कुमावत चारभुजा सेवा संस्थान व ग्यारह गांव चौखला की प्रबंधन मण्डल के अध्यक्ष सत्यनारायण घोडेला बडोली माधोसिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सागरमल कुंडलवार बोहेदा, आशाराम ओस्तवार रानीखेड़ा,सचिव प्रेम शंकर अन्यावडा बिनोता,सहसचिव मनोहर लाल मुंडेल आकोलागढ़, कोषाध्यक्ष कैलाशचंद्र कुंडवार बाड़ी, महामंत्री उदयलाल नारानीया डोरिया, संगठन मंत्री गोविंद होरंगी बिनोता,एवं प्रचार प्रसार मंत्री गोवर्धनलाल खरनारिया केली तथा विवाह आयोजन समिति के अध्यक्ष शंभुलाल गोडेला,संरक्षक सत्यनारायण घोडेला, हीरालाल घोडेला, उदयलाल घोडेला,व्यवस्थापक दिनेश घोडेला, उपाध्यक्ष देवीलाल घोडेला,रमेश घोडेला, कोषाध्यक्ष रतनलाल घोडेला,सचिव गोपाल घोडेला,महामंत्री कैलाश घोडेला,मंत्री प्रकाश घोडेला,सुभाष घोडेला,प्रचार प्रसार मंत्री जगदीश घोडेला, लक्ष्मीलाल घोडेला, संगठन मंत्री श्रवण घोडेला एवं संचालक बग़दीराम घोडेला और समस्त सदस्यगण नंदराम घोडेला, नारायण घोडेला, धनराज घोडेला,सुरेश चंद्र घोडेला,अशोक घोडेला,भोपराज घोडेला,मनीष घोडेला,लोकेश घोडेला,दीपक घोडेला,देवेन्द्र घोडेला, दीपक घोडेला,दशरथ घोडेला,पीयूष घोडेला,रवि घोडेला, युवराज घोडेला, मोहित घोडेला,प्रवीण घोडेला,आयुष घोडेला एवं प्रिंस घोडेला सहित बड़ी संख्या में समाजजन,गणमान्यजन, इत्यादि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE