BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2025, 12:36 pm
KHABAR : जागेश्वरनाथ धाम में बसंत पंचमी पर धक्का मुक्की, पांच महिलाएं घायल, रात तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, पढे़ खबर 

Share On:-

दमोह। बांदकपुर स्थित जागेश्वर नाथ धाम में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सुबह से हजारों वक्त बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर उन्हें जल अर्पण कर चुके हैं। सुबह करीब 8 बजे लोगों की बहुत भीड़ थी, इस बीच धक्का मुक्की में कुछ महिलाओं को चोट आई थी। 5 महिलाओं को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया था, जिसमें से दो को घर भेज दिया गया है और तीन महिलाओं को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।


जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर राकेश राय का कहना है कि महिलाओं की हालत सामान्य है। 45 वर्षीय केराबाई लोधी ने सीने में चोट की शिकायत बताई थी कैजुअल्टी में उनका परीक्षण किया गया। सब कुछ ठीक निकला और अब वह भी पूरी तरह स्वस्थ है।


सुबह से ही मंदिर में भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा है। दिन की शुरुआत मंदिर के पुजारियों ने भगवान भोलेनाथ की भव्य आरती से की, जिसके बाद भक्तों के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए गए। रात तक यहां एक लाख से अधिक भक्तों की पहुंचने की संभावना है।


हजारों भक्तों ने नर्मदा और गंगा जल चढ़ा रहे
हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा और मां गंगा का जल लेकर भोलेनाथ को अर्पण कर रहे। दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद राहुल सिंह लोधी ने भी अपनी आठवीं बरमान-बांदकपुर पदयात्रा पूरी कर अपनी पत्नी के साथ भगवान शिव को नर्मदा जल चढ़ाया।


भक्तों के आवागमन के लिए विशेष मार्ग निर्धारित
जिला प्रशासन के अनुमान के अनुसार, दिन भर में एक लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मंदिर ट्रस्ट कमेटी के साथ मिलकर व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। भक्तों के आवागमन के लिए विशेष मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है।


अभी तक 50 हजार से अधिक लोगों के मंदिर पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। दोपहर में कुछ देर के लिए भीड़ कम होगी और शाम के समय भोलेनाथ की आरती के दौरान फिर से भीड़ बढ़ेगी। इस समय भगवान भोलेनाथ के लगन उत्सव का आयोजन भी होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE