नीमच। शहर में दाऊदी बोहरा समाज द्वारा हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और अब्बास अलमदार की विलादत धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बीती रात नीमच के बोहरा बाजार स्थित मस्जिद में हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और अब्बास अलमदार की याद में मजलिस का आयोजन हुआ। मजलिस के बाद इज़्ज़ी स्काउट बैंड द्वारा मधुर धुन बजाकर सलामी दी गई। हुसैनीयत जिंदाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। उपस्थित जनों के बीच केक काटा गया। बौहरा बाजार के बाहर रंगारंग आतिशबाजी का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर सबील भी लगाई गई। नियाज़े हुसैन का प्रोग्राम हुआ। बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण कर खुशी का इजहार किया गया। मजलिस में जिक्रे हुसैन किया गया। मुल्क और कौम की तरक्की के साथ धर्मगुरु डॉक्टर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की लंबी उम्र के लिए दुआएं की गई। आयोजन के दौरान समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।