देवास। शहर के बीमा रोड स्थित श्री हरिहर धाम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रम की आज भव्य कलश यात्रा के साथ शुरुआत हुई। कलश यात्रा मे जिलाध्यक्ष रायसिंह सेधंव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं ओर पुरूष सम्मिलित हुए।कलश यात्रा में आगे आगे राम लक्ष्मण जानकी,और हनुमान सहित भोलैनाथ की मनमोहक झांकियां ने सबका मन मोह लिया।जिला अध्यक्ष रायसिंह सेधंव ने कहा की संस्था नर नारायण के तत्वाधान में श्री हरि हर धाम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा आयोजित किया जा रहा है आज कलश यात्रा में सम्मिलित होने का अवसर मिला है मेरी ओर से सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं।आयोजक जितेन्द्र वर्मा नेे बताया कि महोत्सव के अंतर्गत श्री लक्ष्मी नारायण, नर्मदेश्वर महादेव, पंचमुखी हनुमान, शनिदेव एवं शितला माता की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। आज प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिवस भाव कलश यात्रा का आयोजन किया गया जो घाडगे नगर से शुरू होकर क्षेत्र के अलग-अलग कॉलोनी से होते हुए मंदिर पहुंची। कलश यात्रा का क्षेत्र में जगह-जगह सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 4 फरवरी मंगलवार को भजन गायक प्रीतम सेंधालकर एवं प्रदीप परमार की भजन संध्या होगी। 5 फरवरी बुधवार को पाठ वाचक कपील वैष्णव एवं युवराज धाकड़ द्वारा सुंदरकांड पाठ होगा। 6 फरवरी गुरूवार को भजन गायक द्वारकामंत्री की भजन संध्या होगी। 7 फरवरी शुक्रवार को भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा एवं सायं 4 बजे से महाप्रसादी व भण्डारे का आयोजन किया गया है। संस्था नर नारायण एवं श्रीहरि हर धाम सेवा समिति का धर्मप्रेमी जनता से आग्रह हैै कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लें।