नीमच। देशभर की तरह नीमच में भी बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में नीमच के अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन केन्द्र नीमच में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बसंत पंचमी के उत्सव पर भगवान श्री श्री राधा कृष्ण को हल्दी चंदन का लेप लगाया गया और विभिन्न प्रकार के फूलों की पंखुड़ियां से अभिषेक किया गया। इस दौरान मुख्य आकर्षण हरिनाम कीर्तन भजन गाए गए। भक्तों ने भक्ति गीतों पर आनंदित होकर नृत्य किया। इस अवसर पर आरती की गई।भोजन प्रसादी का वितरण हुआ। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस्कॉन केंद्र पर पहुंचकर राधा कृष्ण के दर्शन का लाभ लिया।