BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2025, 6:39 pm
NEWS : बसंत पंचमी पर नामदेव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, पूर्व विधायक अशोक नवलखा के मुख्य आतिथ्य, नगर मंडल अध्यक्ष कपिल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज का जन्मोत्सव समारोह, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा नामदेव समाज ने भव्य शोभायात्रा निकालकर बसंत पंचमी के अवसर पर आराध्य देव संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज का जन्मोत्सव हर्षाेल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया। बसंत पंचमी के अवसर पर नगर में नामदेव समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई इस शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया। इसी क्रम में आदर्श कॉलोनी से गुजरने के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व विधायक अशोक नवलखा के नेतृत्व में भाजपा नगर मण्डल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा भगवान श्री नामदेव जी की चित्र प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन गुप्ता, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, नगर मंत्री दिलीप मोदी, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील चाष्टा, विशाल सोनी, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष लाला दशोरा, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, चिराग मंत्री, पूर्व महामंत्री पारस विरवाल, पूर्व पार्षद मयंक अग्रवाल, लक्की आहूजा, अंतरिक्ष साहू, सौरभ कुमावतआदि सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
नगर के मुख्य मार्गों से निकली भव्य शोभा यात्रा का समापन स्थानीय कम्युनिटी हॉल में हुआ जहां पूर्व विधायक अशोक नवलखा के मुख्य आतिथ्य,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कपिल चौधरी की अध्यक्षता,वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन गुप्ता, भाजपा.महामंत्री कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील चाष्टा के विशिष्ठ आतिथ्य में जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की विधिवत रूप से पूजा अर्चना से हुआ, समारोह में निंबाहेड़ा समाज अध्यक्ष अशोक कीजड़ा, सत्यनारायण तोलंबिया,राधेश्याम बुला, रामचन्द्र लुहाड़िया,श्याम सुंदर सर्वा, नाथूलाल तोलंबिया, लक्ष्मीनारायण छापरवाल, अविनाश गोठवाल, लोकेश गोठवाल,सुधांशु सर्वा,नरेंद्र गोठवाल, शौकीन टेलर, मुकेश तोलंबिया,मनीष तोलंबिया, योगेश गोठवाल, दीपक तोलंबिया,मनोज तोलंबिया,कैलाश तोलंबिया,शीतल गोठवाल,अशोक लुहाड़िया, देवेंद्र तोलंबिया,अभय सर्वा, नवीन कुमार छीपा, डिक्सन कीजड़ा ने सभी अतिथियों का मेवाड़ी पाग और उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने समाज जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आराध्य देवों के जन्मोत्सव समारोह और उस अवसर पर स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करने से समाज में आपसी स्नेह और अधिक प्रगाढ़ होता है जिससे समाज को तो लाभ होता ही है साथ ही सामाजिक समरसता की प्रगाढ़ता से शहर और देश के बारे में भी हमारा चिंतन सकारात्मक होता है। उन्होंने इस अवसर पर संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की भक्ति को स्मरण करते हुए सभी समाज जनों को बधाई दी साथ ही समाज के सामाजिक कार्यों के लिया उपयुक्त स्थान पर रियायती जमीन उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।
बसन्त पंचमी पर आयोजित समारोह में नामदेव समाज के युवाओं ने समाज की वरिष्ठ महिलाओं और पुरुषों का अभिनंदन कर नवाचार किया। समारोह में स्वागत उद्बोधन पूर्व भाजपा पार्षद अविनाश गोठवाल ने दिया और समारोह का संचालन वरिष्ठ पत्रकार रजनीश गोठवाल ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE