चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ चित्तौड़गढ़ का पाँच दिवसीय शिविर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी कमिश्नर स्काउट शम्भूलाल सोमानी व स्थानीय संघ चेयरमेन लक्ष्मीनारायण दशोरा के मार्ग निर्देशन में नारायण सिंह हनुमान व्यायाम शाला सामरी में सम्पन्न हुआ।
सचिव पंकज दशोरा ने बताया कि पांच दिवसीय स्काउट व गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ व्यायामशाला संरक्षक पहलवान कैलाश गुर्जर के मुख्य आतिथ्य एवं सामरी प्रधानाचार्य अय्युब खान की अध्यक्षता में ध्वजारोहण के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत निर्मला कुमावत व कविता मेनारिया के निर्देशन में गार्ड ऑफ ऑनर व सेल्यूट से किया गया। स्काउट परम्परा के अनुसार राजकुमार सुखवाल व गोवधनलाल आचार्य ने स्कार्फ पहनाया व पंकज दशोरा शिविर संचालक ने शिविर की रूपरेखा की जानकारी दी।
इस शिविर में सावा, सामरी, शंभूपुरा, सेमलिया, चिकसी, अरनियापंथ, जालमपुरा आदि ग्राम पंचायतों के विद्यालयों के 85 स्काउट, 72 गाइड सहित कुल 157 स्काउट गाइड ने तृतीय सोपान प्रशिक्षण कम परीक्षण शिविर में सहभागिता की।
मुख्य अतिथि पहलवान कैलाश गुर्जर ने स्काउट गाइड को जीवन में अनुशासन अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया व व्यायाम द्वारा स्वस्थ शरीर पर बल दिया। अय्युब खान ने कहा कि स्काउटिंग में जीवन जीने की कला सिखाई जाती है।
शिविर में प्रथम सोपान से तृतीय सोपान तक पाठ्यक्रम प्रशिक्षकों द्वारा कालूलाल नायक के निर्देशन में शिविर नियम प्रार्थना, प्रतिज्ञा, उपलब्ध साधनों से रोगी को ले जाने के स्ट्रेचर बनाना, रोगी को बैशाखी, पीठ, कंधे पर लेजाना बताया। पंकज दशोरा द्वारा ध्वज शिष्टाचार, लेसिंग, पाइनेरिंग, राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, झण्डों की जानकारी दी गई। ले-आउट राजकुमार सुखवाल द्वारा स्काउट यूनिफार्म एवं दक्षता बैज, अनिल दक ने गाइड यूनिफार्म दक्षता बैज, खेल, कविता मेनारिया ने खोज के चिह्न, सिटी व हाथ के संकेतों की जानकारी, गोवर्धनलाल आचार्य ने प्राथमिक चिकित्सा, दिशाज्ञान (पारम्परिक व कम्पास), खाना बनाना, तम्बू लगाना, निर्मला कुमावत ने व्यायाम बीपी-सिक्स, स्काउट खेल, सेवाकार्य, कैम्प फायर आदि बताये। शिविर के अंतिम दिवस सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
शिविर में शिविर संचालक स्काउट पंकज दशोरा, कोषाध्यक्ष राजकुमार सुखवाल, क्वाटर मास्टर गोवर्धनलाल आचार्य, एडवांस स्काउट मास्टर अनिल दक, कालूलाल नायक, शिविर संचालक गाइड निर्मला कुमावत, क्वाटर मास्टर, गाइड कविता मेनारिया, देवेन्द्र सिंह सोलंकी, रिंकू मेहता, केशव व्यास, प्रियंका बाई, विक्रम सोलंकी, शंकरलाल जटिया, चुन्नीलाल कुमावत, सुदर्शन दयाल, चेलांगी जगदिश्वरी उपस्थित रहे।