नीमच। जय भवानी शिवसेना जिला प्रमुख ओमप्रकाश भाटी ने बताया कि आज मेरे पास सूचना आने पर रेलवे फाटक शीतला माता मंदिर के यहां पर एक सफेद गाय मरी हुई थी और दो गाये और एक बछड़ा नगर पालिका प्रशासन के द्वारा उठाए जाने पर तीनों गाये और बछड़े को शमशान घाट में समाधि दी गई, जिसमें शिवसेना जिला प्रमुख ओमप्रकाश भाटी शिवसेना गौ रक्षा प्रमुख हनी भाई गो भक्त अर्जुन भाई गो भक्त दीपक नायक गो भक्त नरेश लखेरा आदि सभी साथियों का सहयोग रहा।