BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2025, 11:01 am
BIG NEWS : भगवान श्री सांवलिया सेठ के जयकारों से गूंजा नीमच, भक्तों में दिखा गजब का उत्साह, प्रसिद्ध समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा ने किया श्रद्धालुओं का स्वागत, झूमते-नाचते हुए रवाना, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मालवा-मेवाड़ में धार्मिक आस्था के केंद्र मंडफिया धाम स्थित सांवलिया सेठ के दरबार में मत्था टेकने नीमच से पदयात्रियों का जत्था आज 4 फरवरी मंगलवार को रवाना होगा। इस विशाल निः शुल्क पैदल यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह है। यात्रा देश में खुशहाली, अमन चैन और जिले की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निकाली जा रही है। राजस्थान के मंडफिया स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सांवरिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए इस पद यात्रा में हजारों भक्त शामिल हो रहे हैं। जिला मुख्यालय के अतिरिक्त ग्रामीण अंचल के भक्तों में भी अपार उत्साह देखा जा रहा है। 

श्री सांवलिया मित्र मण्डल नीमच, अविनाश ग्रुप के अरुल अशोक अरोरा मित्र मंडल द्वारा पैदल यात्रा का आयोजन आज 4 फरवरी 2025 को नीमच जिला मुख्यालय से किया जा रहा है। नीमच जिला मुख्यालय के गुरूद्वारा से निकलने वाली इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हो रहे हैं। अरुल अशोक अरोरा मित्र मंडल द्वारा देश में खुशहाली, अमन चैन और नीमच जिले की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर भव्य स्तर पर पैदल यात्रा निकाली जा रही है। 

नीमच जिला मुख्यालय से निकली पदयात्रा में सुसज्जित रथ शामिल है, जिसमें भगवान श्री सांवलिया सेठ की भव्य झांकी सजाई गई है। साथ ही पदयात्रा में डीजे, ढोल, नगाड़े भी शामिल है। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई हाईवे पहुंचेगी और हाईवे के रास्ते भक्त मंडफिया धाम के लिए रवाना होंगे। इस दौरान पैदल यात्रियों के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा यात्रा मार्ग में स्वल्पाहार एवं चिकित्सकीय सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE