खरगोन। जिले के महेश्वर में नर्मदा जयंती का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। नर्मदा जयंती के पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने महेश्वर नर्मदा तट पहुंचे। जहां मां नर्मदा मे आस्था की डुबकी लगाई। वहीं नर्मदा घाट पर अनेक आयोजन के साथ कई समितियो के द्वारा 101 लीटर दुध से मां नर्मदा का अभिषेक किया गया। तो वहीं मां नर्मदाजी को 1000 मीटर लंबी चुनरी भी अर्पित की गई। नगर के श्री राम मंदिर एवं सोनी धर्मशाला में कन्या भोज सहित भंडारे का आयोजन किया गया।पुलिस प्रशासन द्वारा श्ररद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक स्तर की तैयारी महेश्वर में की गई।