कुकडेश्वर। नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी प्रमोद कामदार के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से समाज में एक अपूरणीय क्षति हुई है। अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थितों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित की। उनकी स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में समाज के गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया और उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर विजय श्रीमाल, महेश शर्मा, राजेंद्र बाबेल, विनोद जोधावत, कैलाश जोधावत, तेजकरण सोनी, महेंद्र पटवा, जुगल व्यास, नरेंद्र तुगनावत, उज्जवल पटवा, मंगेश संघाई, मनासा, चंद्रशेखर पालीवाल, राजेंद्र सचदेवा, कैलाश राठौड़ सहित अनेक लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय प्रमोद कामदार का समाज सेवा में विशेष योगदान रहा, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। उपरोक्त जानकारी पत्रकार दशरथ नागदा ने दी।