मनासा। आकली तूमड़ा और तुमड़ी क्षेत्र के किसानों ने आज विधायक अनिरूद्ध माधव मारू का कार्यालय पहुंचकर गर्मजोशी से स्वागत किया। किसानों ने विधायक मारू के प्रति आभार व्यक्त किया, क्योंकि उनके प्रयासों से रेतम बैराज का पानी मनासा विधानसभा क्षेत्र की नदियों में प्रवाहित हो सका।
दरअसल, रेतम बैराज, जो मंदसौर जिले में स्थित है, से पानी का प्रवाह नीमच जिले की मनासा विधानसभा के लिए होता है, लेकिन मंदसौर जिले के प्रशासन द्वारा गेट न खोले जाने के कारण किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक माधव मारू ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर गेट खुलवाने के प्रयास किए, जिससे क्षेत्र के किसानों को राहत मिली।
इस सफलता से खुश किसानों ने आज विधायक कार्यालय पहुंचकर उनका सम्मान किया और भविष्य में भी इसी तरह किसानों के हित में कार्य करते रहने की उम्मीद जताई।