BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2025, 6:17 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में भयानक हादसा, पशु आहार लेकर जा रहा था टेम्पो, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, मौके पर लगी लोगों की भारी भीड़, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के मनासा-कंजार्डा मार्ग पर रावतपुरा गांव के पास एक चलते टेम्पो में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। टेम्पो में पशुओं का आहार लदा हुआ था और वह मनासा से कंजार्डा की ओर जा रहा था।
घटना उस समय हुई जब टेम्पो वन क्षेत्र में घाट चढ़ रहा था। अचानक शॉर्ट सर्किट होने से वाहन में आग लग गई और देखते ही देखते धुआं निकलने लगा। चालक ओम प्रकाश निवासी कच्छी मोहल्ला मनासा ने तत्काल टेम्पो से कूदकर अपनी जान बचाई। आसपास के ग्रामीणों और वाहन चालकों ने आग बुझाने का प्रयास किया। गुर्जर समाज के ग्रामीण दूध की टंकियों में पानी भरकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
हालांकि तब तक टेम्पो का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। सूझबूझ दिखाते हुए लोगों ने टेम्पो में लदे लगभग 40 कट्टे पशु आहार को समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे माल को नुकसान होने से बचाया जा सका। कंजार्डा पुलिस चौकी प्रभारी नीलेश सोलंकी ने बताया कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE