चित्तौड़गढ़। श्रीगुरु रविदास सत्संग समिति द्वारा 648वीं जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत सूरजपोल में सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अमृतवाणी प्रचारक व राजस्थान प्रभारी धन्नालाल जोड़वाल द्वारा अमृतवाणी पाठ, आरती अरदास किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति प्रदेश संयोजक कालूराम बैरवा ने की।
समिति जिलाध्यक्ष संत छोगादास महाराज अनूपपुरा, संत रतनदास महाराज, भगवान महाराज ने सत्संग प्रवचन, भजन की प्रस्तुति दी। इस दौरान समिति पदाधिकारियों की राजस्थान प्रभारी धन्नालाल जोड़वाल के मार्गदर्शन में 12 फरवरी को जयंती पर्व हर्षाेल्लास से मनाने पर सहमति हुई।