सरवानिया महाराज। शहर के वार्ड नं. 03 के निवासी स्व. गोकुल रेड़िया की धर्मपत्नी व पृथ्वीराज रेडिया की भाभी एवं भेरूलाल व श्यामलाल की पूजनीय माता व दशरथ की बड़ी माता व मनीष, पीयूष व गौरीशंकर की पूजनीय दादी धापू बाई रेड़िया 80 वर्ष की आयु में आज बुधवार दिनांक 05/02/2025 को निधन हो गया हैं, जिनकी शव यात्रा आज प्रातः 10 बजे निजी आवास सरवानिया महाराज से निकली जो प्राचीन मुक्ति धाम पहुंची। शिक्षक दशरथ सालवी ने बताया कि मुक्तिधाम में आयोजित हुई शोकसभा में ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपरोक्त जानकारी पत्रकार दिनेश वीरवाल ने दी।