नीमच। सनातन धर्म के प्रति सदैव सक्रियता से भूमिका निभाकर हिंदूत्व वादी सोच से ओत-प्रोत होकर समाज सेवी कार्यों में अग्रसर रहने वाले हरीश कुमार यादव को केसरिया हिन्दू वाहिनी के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर जायसवार की अनुशंसा व नीमच जिला अध्यक्ष मोहन यादव की सहमति पर केसरिया हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/संस्थापक अतुल मिश्रा ने केसरिया हिंदू वाहिनी के नीमच जिले के जिला संयुक्त मंत्री पद पर हरीश कुमार यादव को नियुक्त किया। उक्त जानकारी केसरिया हिंदू वाहिनी के जिला मिडिया प्रभारी गिरधारी यादव ने दी।