नीमच। गऊ नदी सेवा धाम (नाकोड़ा भैरव मंदिर के पास) मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर बीमार विकलांग गौ माता के लिए सेवा संकल्प लिया था। उक्त कार्यक्रम परिषद परिवार के सदस्यों द्वारा बसंत पंचमी के पावन पर्व रखा गया था परिषद के सदस्य गौशाला पहुंचकर गौ माता को हरा चारा गुड़ खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की एवं वहां पर बीमार गौ माता की किस प्रकार से प्रतिदिन गौशाला के भक्तों द्वारा सेवा कार्य किया जाता है। उसका अवलोकन किया।
उक्त कार्यक्रम में बीमार एक्सीडेंट गौ माता के इलाज के लिए परिषद परिवार के सदस्यों से एकत्रित 11000 रुपए की सहयोग राशि गौशाला को भेंट की गई। इस अवसर पर परिषद परिवार के सचिव ललित राठी उपाध्यक्ष मनीष गर्ग सह सचिव मनीष माहेश्वरी मार्गदर्शक मंडल के सदस्य अशोक सोनी सतीश पाटीदार वरिष्ठ सदस्य आत्माराम विजयवर्गीय महेश शर्मा दिनेश परवाल कमल गर्ग हरीश शर्मा प्रवीण जैन अनिल पांडेय सुनील खंडेलवाल राकेश खंडेलवाल पंकज पुरोहित राजेश मित्तल लोकेश सैनी मनोज जोशी सहित परिषद परिवार के सदस्य उपस्थित थे।