चित्तौड़गढ़। संत गुरू रविदास की 648वीं जन्म जयंती पर 12 फरवरी को संत शिरोमणि रविदास सत्संग समिति के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
एससी एसटी महासभा के जिला संयोजक रामेश्वर बैरवा ने बताया कि आध्यात्मिक विकास, बौद्धिक विकास, सामाजिक उत्थान एवं समाज सुधारक के रूप में एक अमिट पहचान वाले संत गुरू रविदास महाराज की जयंती चित्तौड़गढ़ में संत शिरोमणि रविदास सत्संग समिति द्वारा 12 फरवरी बुधवार को भव्य रूप से मनाई जाएगी। प्रातः 10 बजे दुर्ग स्थित मीरा मंदिर परिसर में समस्त समाज के संत, महात्मा, पंच पटेलों द्वारा पगलिया पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात् 11 बजे से मोहर मंगरी स्थित संत गुरू रविदास पेनोरमा में जिला कलेक्टर, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, आईएएस, आरएएस, आईपीएस अधिकारियों के आतिथ्य में जन सभा होगी जिसमें अतिथियों, संत महात्माओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का स्वागत अभिनन्दन होगा। शाम 4 बजे भोजन प्रसादी के पश्चात् रात्रि 9 बजे से भजन संध्या होगी।
संरक्षक नारायणदास पावली, अध्यक्ष गोवर्धन जालमपुरा, अखिल भारतीय बैरवा समाज जिलाध्यक्ष रामेश्वर बैरवा, कोषाध्यक्ष काशीराम, लालूराम सेंती, बगदीराम जलिया, रामलाल डांगरों का खेड़ा, सुरेशचन्द्र गिलुण्ड, गंगाराम सेंती, शांतिलाल पांडोली, मिट्ठूलाल नया खेड़ा, भगवानलाल रावलिया, जीतमल घाघसा, भेरू महाराज नारेला, रतनलाल रोजड़ा, मोहन महाराज, हजारी जालमपुरा, मुकेश जोधपुरिया, अध्यापक शंकरलाल बिलोला, बाबूलाल बोजुन्दा, चम्पालाल ओरड़ी, शंकरदास महाराज, पप्पू धनेत, राजू चंदेरिया, श्याम सिरोड़ी, राधेश्याम सेमलपुरा, नरेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष चेतन जटिया चौथपुरा, मीडिया प्रभारी लक्ष्मणसिंह परालिया पावली ने सर्वसमाज के भक्तजनों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील।