नीमच। दानवीर समाज रत्न समाज भूषण, युवा उद्योगपति जयसिंह टीना जैन ने एक बार फिर से इतिहास रचा। उन्होंने अपने अथक परिश्रम से कमाई लक्ष्मी का सही उपयोग कर इंदौर का नाम दैदीप्यमान कर दिया। लगातार पांचवीं बार श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ शंखेश्वर की ध्वजा फहराने का लाभ लेकर आने वाले वर्ष 2026 की ध्वजा भी आपके द्वारा ही फहराई जाएगी। आपके पुण्य की खूब खूब अनुमोदना आदरणीय समाज गौरव जयसिंह टीना जैन को शंखेश्वर दादा का खूब आशीर्वाद प्राप्त हो। आपका सम्यक पुरुषार्थ प्रेरणादायी हो और आप शासन हितैषी श्रावक के रूप में अपने परिवार और कुल को गौरवान्वित करें। आपका हृदय कोमल और मन के ममत्व भावों को संजोकर आप प्रभु की आराधना का जो उत्कृष्ट कार्य करते हैं वह अनुकरणीय, वंदनीय और स्तुत्य है।

ज्ञात रहे कि जयं सिंह जैन प्रत्येक पूनम पर शंखेश्वर तीर्थ पहुंचते हैं व दादा के आशीर्वाद से ही वो अपने सारे कार्य संपादित करते हैं। अभी कुछ माह पूर्व पालीताणा तीर्थ पर अपनी माताजी के वर्षीतप पारणे के अवसर पर पहले पक्षाल की ईक्षु इस की बोली लेकर अभिषेक किया था।
