चित्तौड़गढ़। गांधीनगर स्थित विद्या निकेतन उमावि में गुरूवार को विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य ललिता खण्डेलवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख महेन्द्रसिंह सिसोदिया, विशिष्ट अतिथि शंकर शेखर, विद्यालय समिति अध्यक्ष सत्यनारायण लक्षकर, सचिव सुनिल कुमार राठी सदस्य मुकेश साहू, सुरेश कुमावत ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सहायक प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने अतिथि परिचय करवाया। स्वागत घनश्याम आगाल ने किया।
इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई जो गांधीनगर में रत्नेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर विद्यालय पहुँची जहाँ वेदों का पूजन व माँ सरस्वती की पूजा व आरती की गई। शिशुवाटिका जिला प्रमुख ममता राठौड़ के सानिध्य में 40 नवप्रवेशी भैया बहिनों का विद्यारंभ संस्कार करवाया जिसमें ऊँ एवं श्री सरस्वत्यै नमः लिखवाकर हवन करवाया। एकल विद्यालय हेतु शंकर शेखर, कामिनी सिसेदिया, निखिलेश राठी ने सेवा निधि की राशि भेंट की।