BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2025, 11:02 am
BIG NEWS : एमपी में खून से लाल हुई सड़क, महाकाल के दर्शन कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, दर्जनों घायल, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रैवलर और बाइक को एक टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं 17 लोग गंभीर घायल हैं। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक महाकाल का दर्शन कर लौट रहे थे। घटना मानपुर थाना क्षेत्र की है। 


ग्रामीण एडिशनल एसपी रूपेश त्रिवेदी ने बताया गया है कि टेंपो ट्रैवलर में कर्नाटक से दर्शन करने के लिए श्रद्धालु आए थे। वे महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस कर्नाटक की ओर जा रहे थे। तभी देर रात वाहन असंतुलित होने की वजह से रास्ते में दर्दनाक हादसा हो गया। 


उन्होंने आगे बताया कि हादसे में 2 महिलाओं की मौत हुई है। वहीं 17 लोग घायल हुए हैं। इस दौरान धरमपुरी के पास रहने वाले 2 मोटरसाइकिल चालक भी हादसे का शिकार हुए हैं, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE