नीमच। जैतपुरा फंटे पर हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात पौने नौ बजे करीब की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निहारिका लखेरा, राजकुमार फकीरचंद लखेरा और सत्यनारायण भागीरथ लखेरा अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से मनासा से नीमच आ रहे थे। घटना नीमच सिटी थाने की है। जेतपुरा फंटे के यहां क्रासिंग के समय एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक पलटी खा गई। दुर्घटना में कार में सवार निहारिका सत्यनारायण लखेरा उम्र 20 वर्ष,राजकुमार राजकुमार फकीरचंद लखेरा उम्र 35 वर्ष सत्यनारायण भागीरथ लखेरा उम्र 45 वर्ष तीनों निवासी मनासा और ट्रक चालक तथा उसका साथी विक्रम पिता बाग सिंह राजपूत व राजेंद्र पिता कुमार राजपूत निवासी नीम का थाना राजस्थान घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल उपचार हेतु लाया गया है। यहां से राजकुमार फकीरचंद लखेरा को उदयपुर रेफर किया गया। दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।