BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2025, 12:16 pm
BIG NEWS : एमपी में बड़ा हादसा, बाइक समेत कुएं में गिरने से 4 युवकों की मौत, बहन के ससुराल से लौटने के दौरान हुआ हादसा, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। मध्य प्रदेश के धार में सड़क हादसे 4 युवकों की मौत हो गई। शादी समारोह से लौटने के दौरान युवक बाइक समेत कुएं में गिर गए। । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकाला। सभी मृतक मुंडला गांव के धर्मपुरी थाना क्षेत्र के निवासी थे। हादसा मनावर थाना क्षेत्र का है।


शादी समारोह में शामिल होने गए थे मृतक
जानकारी के मुताबिक, मृतक संदीप अपने दोस्त और परिजनों के साथ बहन पूजा के ससुराल छोटी उमरबंद गांव में शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वापसी में चारों एक बाइक में सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11.50 बजे अंधे मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान सभी बाइक सहित कुएं में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।


मामले की जानकारी की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शव निकाल कर पंचनामा कर पीएम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल में जुट गई। 


इन 4 युवकों की हुई मौत
1. संदीप पिता खुमान उम्र 19 साल जाति भिलाला निवासी मुन्डला थाना धर्मपुरी।
2. अनुराग पिता जगदीश उम्र 22 साल जाति भील निवासी ग्राम मुन्डला थाना धर्मपुरी।
3. मनीष पिता अभय उम्र 20 साल जाति भिलाला निवासी ग्राम मुन्डला थाना धर्मपुरी।
4. रोहन पिता लखन उमर उम्र 19 साल जाति भील निवासी ग्राम मुन्डला थाना धर्मपुरी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE