BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2025, 5:15 pm
BIG NEWS : झाड़ियों में केंद्रीय विद्यालय के स्टूडेंट की लाश मिली, उज्जैन- गले में रस्सी और मुंह में रूमाल फंसा था, पास ही बैग और आईकार्ड पड़े मिले, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले 18 वर्षीय स्टूडेंट का शव झाड़ियों में पड़ा मिला है। उसके गले में रस्सी और मुंह में कपड़ा फंसा है। पास ही स्कूल बैग पड़ा मिला। पुलिस ने हत्या की आशंका पर जांच शुरू कर दी है।


एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उज्जैन के मक्सी रोड स्थित पाड्याखेड़ी में नाले के पास एक शव होने की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि मृतक राज एन्क्लेव में रहने वाला छात्र नैतिक पाल है। वह पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 11वीं में पढ़ता था। पुलिस माता-पिता से संपर्क करने प्रयास कर रही है।


मौके पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया है।पुलिस ने बताया नैतिक के गले में मोटी रस्सी और मुंह में रुमाल फंसा मिला है। बच्चे का बैग और पानी की बोतल शव के पास ही मिले। बैग से आईडी कार्ड मिला। उसमें पिता का नाम प्रकाश पाल और मां का नाम दिव्या पाल लिखा हुआ है। फिलहाल पुलिस का दोनों से संपर्क नहीं हो पाया है।


पुलिस को अब तक जांच में पता चला है कि, मृतक छात्र नैतिक पाल सुबह एक्टिवा से अपने दोस्त के साथ स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन वो अपने दोस्त को स्कूल छोड़ने के बाद खुद स्कूल नहीं पहुंचा। आज उसने स्कूल बंक किया। पुलिस पता लगा रही है कि, आखिर नैतिक स्कूल क्यों नहीं गया था और वो किसके कहने पर झाड़ियों के पास पंहुचा था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE