कंजार्डा। ग्राम भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर शिवपुरिया चक्कीवाला का रंगमंचीय कार्यक्रम विगत दिवस सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम लालाराम गरासिया पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत टामोटी,पुरालाल कछावा विद्यालय समिति सदस्य,रंजीत चावड़ा जनपद सदस्य प्रतिनिधि मनासा,लक्ष्मण दायमा विद्यालय समिति सदस्य के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती प्राणवाक्षर भारत माता का पूजन कर किया गया। परम्परा अनुसार अतिथियों का स्वागत कुम कुम का तिलक लगाकर श्रीफल प्रदान कर किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के भैया बहनों ने राष्ट्रीय मालवीय राजस्थानी पंजाबी धार्मिक गीतों पर रिकॉड डांस कर उपस्थित लोगो का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं हितचिंतकों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर लाल राम ने कहा कि शिशु मंदिर में ज्ञान के साथ साथ संस्कार भी मिलते हे। आज विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश भैया बहन बाहर जाकर विद्या अध्ययन कर रहे है। शिशु मंदिर ने यहां गांव में शिक्षा का अलख जगाया है।संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के एवं आभार व्यक्त प्रधानाचार्य घनश्याम मालवीय ने किया।