नीमच। परम पूज्य खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी महाराज साहब की आज्ञानूवर्तिनी प्रवर्तिनी श्री प्रमोद श्रीजी म. सा. की शिष्यरत्ना पूज्य श्री राजेन्द्र श्री जी महाराज सा. एवं वाणीसिद्ध ज्योतिर्विद श्री विजेंद्र श्री जी महाराज सा. की चरणश्रिता मालवा मेवाड़ ज्योति मेवाड़ मालवा रत्न शिरोमणि स्पष्टवक्ता परम पूज्य साध्वी श्री गुणरंजना श्रीजी महाराज सा. के प्रवचन रविवार दिनांक 922025 को प्रातः 9.30 से 10.30 बजे तक व इसके पश्चात प्रभु भक्ति 10.30 से प्रभु ईच्छा तक श्री संदीप अरुणजी ख़ाबिया के निवास स्थान पर रखी गई है। प्रभु भक्ति में संगीतकार श्री ऋषभजी राणावत बूढ़ा व प्रभा हेमा एंड पार्टी मन्दसौर द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी।
इस अवसर पर आप सभी श्रीसंघ के सदस्य सादर आमंत्रित हैं। कृपया समय पर पधारकर जिनशासन की शोभा बढ़ावें।
निवेदक - संदीप अरुणजी खाबिया पुखराज 286, टीचर कालोनी डी पी ज्वैलर्स के सामने नीमच (म. प्र.)