नीमच। आज नीमच नरेश के दरबार में जया एकादशी की धूम है। श्री बावड़ी वाले बालाजी स्थित श्याम मंदिर में सुबह से बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में भक्तगण ताली कीर्तन कर रहे हैं। कोलकाता और दिल्ली के फूलों से बाबा का आकर्षक शाही श्रंगार किया जाएगा। सवा क्विंटल गाजर के हलवे का भोग लगाया जाएगा। प्रसाद वितरण होगा। आज भगवान विश्वकर्मा लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। आज के व्रत से आध्यात्मिक शांति मिलती है। श्रृंगार सेवा के लिए बाबा के पट दो पर तीन बजे से 5 बजे तक बंद रहेंगे।