शाजापुर। यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक उज्जैन और शाजापुर के निवासी बताए गए हैं। तीनों मध्य प्रदेश से मछलियां लेकर से यूपी के बस्ती जा रहे थे। इस दौरान उनकी गाडी कंटेनर से टकरा गई। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के लिम्बोदा उज्जैन निवासी बने सिंह (पुत्र नारायण सिंह) और शाजापुर जिले के काकड़ी निवासी तेजूलाल (पुत्र मेरुलाल) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर यूपीडा और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। डीसीएम में फंसे तीनों शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।