चित्तौड़गढ़। विद्या निकेतन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गोलवलकर नगर चित्तौड़गढ़ में विद्यारंभ संस्कार एवं सरस्वती पूजन का कार्यक्रम नवागन्तुक जिला सचिव कैलाश चंद्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। वि.प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वंदना वजीरानी का पाथेय प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्या ललिता कुंवर राठौड़ ने विद्यारंभ यज्ञ के निमित्त उपस्थित नव प्रवेशी 16 भैया/बहिनों का संस्कार की विधि संपन्न की। इस अवसर पर वि. प्रबंध समिति की मातृ शक्ति कुंतल तोषनीवाल, सीमा मेहता, प्रेमलता महंत,विस्तारिका सुश्री तन्वी, यामिनी मेहता, मनोज तोषनीवाल ,दमा राम चौधरी प्रतिaनिधि, उत्कर्ष संस्थान आदि उपस्थित रहे।