चित्तौड़गढ़। भारत विकास परिषद द्वारा 83 वीं साइकिल रैली को कलेक्ट्री चौराहे से रीजनल मंत्री सेवा कमल जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली आईडीबीआई वाली गली से होकर, महेश नगर होते हुए, कबीर कॉलोनी मेन रोड होकर, संगम मार्ग, भोई खेडा होते हुए, संगम महादेव दर्शन करने के पश्चात पुनः सीधे कुकड़ा रिसोर्ट के सामने से होकर कोतवाली के सामने, बस स्टैंड के बाहर सम्पन्न हुई। उक्त रैली पर्यावरण बचाओ व प्रकृति से जुड़िए का संदेश देते हुए निकली। रैली में सीता राम मालीवाल, राकेश मंत्री, शांति लाल भराड़ीया, चन्द्र प्रकाश खटोड़, राजेश न्याती, प्रशांत काबरा, दिनेश चन्द्र पुरोहित, प्रकाश पोखरना, महेंद्र जैन, कृष्ण कुमार काबरा, नरेंद्र, कैलाश पोखरना, तेज सिंह बापना, ललित सेठिया आदि ने भाग लिया।