नीमच। शहर के उप नगर नीमच सिटी में आराध्य देव भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्री चारभुजा विश्वकर्मा मंदिर खेड़ी मोहल्ला नीमच सिटी द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जयंती महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सुंदरम गार्डन में आज दो दिवसीय कार्यक्रम का आगाज किया गया। ध्वज स्थापना और आराध्य देव भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना की गई। श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा बच्चों और महिलाओं के लिए ड्राइंग कांपिटीशन,नृत्य और खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। साथ ही सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी रखी गई। आज रात को श्री चारभुजा मंदिर पर सुंदरकांड का आयोजन होगा। कल विशाल और भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। साथ ही प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भी रखा गया है।