नीमच। शहर के नीमच सिटी थाना अंतर्गत गांव सिरखेड़ा निवासी एक 35 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम कमल पिता बिहारी लाल बंजारा है।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कमल बंजारा अपने गांव सिरखेड़ा के खेत में पाणत का काम करने गया था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। इसके बाद कमल को उनके परिजन नीमच के जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने कमल को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। नीमच सिटी पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया है।