नीमच। जांगिड़ ब्राह्मण समाज नीमच द्वारा 48 वें श्री विश्वकर्मा जन्म महोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसी कड़ी में जवाहर नगर स्थित जांगिड़ ब्राह्मण समाज भवन पर आज हर्षाेल्लास के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गई। चेयर रेस, चम्मच रेस, फैंसी ड्रेस, प्रतियोगिताएं, स्लो साइकिल रेस, स्लो स्कूटी रेस, मेहंदी, सामाजिक सामान्य ज्ञान आदि प्रतियोगिताओं में समाजजन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रात्रि में भगवान विश्वकर्मा की कथा और भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। कल जांगिड़ ब्राह्मण समाज भवन से विशाल शोभायात्रा निकलेगी। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को कल आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।