BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2025, 11:07 am
KHABAR : महामाया भादवा माता में होगा खाती समाज की भव्य धर्मशाला का निर्माण, समाजजनों ने पुनीत कार्य के लिए प्रदान की इतने लाख की दान राशि, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर/नीमच/कंजार्डा। अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती पटेल समाज की जिला महापंचायत की बैठक कंजाड़ा में संपन्न हुई। इस बैठक में नीमच और मंदसौर जिले के समाज के विभिन्न पदाधिकारी, अध्यक्ष, सचिव एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में महामाया भादवा माता में खाती समाज की भव्य धर्मशाला के निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समाजजनों ने इस पुनीत कार्य के लिए 12 लाख रुपये से अधिक की दान राशि प्रदान की। बैठक की शुरुआत चारभुजानाथ एवं महामाया भादवा माता की प्रतिमा की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद दाल-बाटी चूरमा का भोग लगाकर विधिवत कार्यवाही प्रारंभ की गई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में नीमच-मंदसौर खाती समाज के अध्यक्ष सुनील खाती पटेल, सचिव कैलाश एवं जसवंत सर पर्दा, गोपाल कोटवार गरोठ समाज अध्यक्ष  विजेश खाती पटेल राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रतिनिधि, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र पटेल, कुकड़ेश्वर खाती समाज अध्यक्ष नंदलाल मालवीय, पूर्व अध्यक्ष भेरूलाल जामलिया, पूर्व सरपंच बंसीलाल, सुनील तेजा वाला प्रेमचंद  वाघ वाला सुभाष एडवोकेट बद्रीलाल खाती पटेल बावड़ा गोपाल मोर एवं अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में धर्मशाला निर्माण के अलावा समाज के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर कंजाड़ा की स्थानीय कार्यकारिणी द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पमाला एवं सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया गया। जानकारी नीमच मंदसौर जिले के मीडिया प्रभारी राजेंद्र राजू पटेल  ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE