नीमच। नगर के सुप्रसिद्ध असगंध व्यवसायी एवं फर्म परसराम - दिनेश कुमार और नितेश ट्रेडर्स के प्रमुख दिनेश सिंहल का रविवार 09 फरवरी की रात्रि में लगभग 11 बजे हृदयघात से आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत दिनेश, स्वर्गीय परसराम सिंहल के सुपुत्र, नितेश के चाचाजी और सुशील सिंहल के पिता जी थे। दिवंगत के महावीर बाग नीमच स्थित आवास से सोमवार को दोपहर 1 बजे शवयात्रा निकलेगी और नीमच सिटी रोड स्थित मुक्तिधाम पर पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा। उपरोक्त जानकारी पत्रकार मुकेश पार्टनर ने दी।
