नीमच। सोमवार अल सुबह 7 बजे करीब मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने ग्राम परोत पिपलिया मे लकड़ियां बिनते समय कुएं में गिरने से एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
परिजनों से मिली जानकारी अनुसार सोमवार अल सुबह 7 बजे करीब परोत पिपलिया निवासी बाबूलाल पिता दयाराम भील उम्र 60 वर्ष गांव के ही पास लकड़ियां बिनने गए थे। लकड़ियां बिनते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और कुएं में जा गिरे। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीणजन मौके पर पहुंचे और उक्त व्यक्ति को रस्सियों के सहारे कुएं से बाहर निकाला और तत्काल मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित किया। वहीं मनासा थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों के सुपूर्द किया।