BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2025, 3:49 pm
KHABAR : भगवान श्री विश्वकर्मा जी के जयंती महोत्सव के अवसर पर नीमच सिटी से निकला भव्य चल समारोह, महिला-पुरूष व बच्चों ने उत्साह के साथ लिया भाग, कई जगह हुआ स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भगवान श्री विश्वकर्मा जी के जयंती महोत्सव के अवसर पर आज नीमच सिटी से एक भव्य चल समारोह का आयोजन श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया। यह शोभायात्रा उप नगर नीमच सिटी स्थित श्री चारभुजा विश्वकर्मा मंदिर खेड़ी मोहल्ला से प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला और पुरुष उत्साह के साथ शामिल हुए। जमकर ढोल नगाड़े बजे। बैंडबाजे पर भक्ति धुन की स्वर लहरियां बिखेरी गई। 
शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गाे से होकर फव्वारा चौक होते हुए सुंदरम मैरिज गार्डन पर पहुंच कर समाप्त हुई। इसके बाद अतिथिगण के मौजूदगी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 
बताते चलें कि श्री चारभुजा विश्वकर्मा मंदिर समिति द्वारा भगवान विश्वकर्मा के जन्मोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत बीते कल अनेक सांस्कृतिक, खेलकूद और मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। आज सुबह शोभायात्रा की शुरुआत भगवान श्री विश्वकर्मा के हवन पूजन के साथ की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE