नीमच। कुमावत धर्मशाला भादवा माताजी पर खटीक समाज नवीन धर्मशाला निर्माण हेतु दिनांक 09/02/25 रविवार को बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक गांव से बैठक में प्रतिनिधित्व कर निर्माण समिति के अध्यक्ष नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बोरीवाल बरथून को नियुक्त किया गया, जिससे सभी मित्र गणों एवं संपूर्ण खटीक समाज में हर्ष की लहर व्याप्त है।
मालवा महाराज खटवांग पुण्यार्थ सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष बोरीवालजी के द्वारा विगत समय में रतलाम इंदौर उज्जैन जावरा मंदसौर नीमच आदि स्थानों पर सामूहिक समाज की बैठकों का आयोजन किया गया और ऐतिहासिक सम्मेलन का आयोजन भी किया गया संपूर्ण खटीक समाज जन को गर्व महसूस होता है। इस बैठक में मदनलाल चौहान गोविंदराम सुहिल नीरज सांवलिया छगनलाल खींची दिलीप सांवलिया जगदीश चौहान मुकेश चौहान अमृत बोरीवाल नागेश्वर चंदेल नवीन सांखला अनिल सांवलिया सुनील सांवलिया सूरजमल चंदेल देवेंद्र बाफना दिलीप चंदेल सूरजमल बोरीवाल रतनलाल खींची परमेश्वर तोसावड़ा जगन्नाथ तंवर प्रकाश पहाड़िया जितेंद्र खींची कारूलाल नेक्स विनोद चौहान प्रभुलाल खींची आदि समाजजन उपस्थित थे।