BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2025, 12:44 pm
BIG REPORT : महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में सफाई, रंग-रोगन का काम शुरू, 10 दिन अलग-अलग रूपों में दर्शन देंगे बाबा महाकाल, टनल से मंदिर तक पहुंचेंगे भक्त, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि महापर्व 17 फरवरी से 26 फरवरी तक नौ दिनों तक मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि महापर्व को देखते हुए मंदिर में तैयारियां शुरू हो चुकी है। श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य शिखर की धुलाई व मंदिर रंग-रोगन (पुताई), कोटितीर्थ कुंड की सफाई, गर्भगृह व अन्य परिसर आदि की सफाई की जा रही है।


महाशिवरात्रि महापर्व के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में रुद्रयंत्र व रजत दीवारों की सफाई का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।


महाशिवरात्रि पर्व पर ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के दर्शन, पूजन के लिए देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर आएंगे। 17 फरवरी से महाकाल के आंगन में शिवनवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। 10 दिन तक भगवान महाकाल अलग अलग रूपों में भक्तों को दर्शन देंगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन के लिए दो प्रमुख बदलाव किए हैं। प्रवेश द्वार त्रिवेणी संग्रहालय, नीलकंठ द्वार, अवंतिका द्वार हर जगह पर संकेतक लगाएंगे, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को पता चल सके उन्हें कहां से प्रवेश करना है।


इस बार ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन करवाने के लिए टनल का पूरी क्षमता से उपयोग किया जाएगा। इसके पहले टनल को प्रायोगिक रूप से खोला गया था। इसके लिए मंदिर प्रबंध समिति ने इसके लिए व्यवस्था बनाने में जुटी है। सामान्य, वीवीआईपी, बुजुर्ग, दिव्यांग सभी के लिए अलग व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके लिए प्रबंध समिति सदस्यों, पुजारियों, मंदिर से जुड़े मानसेवियों, प्रशासनिक अफसरों से विचार किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE