नीमच। जिले में सोमवार की देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा नीमच-मनासा मार्ग पर स्थित बोरखेड़ी टोल टैक्स के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा की टीम मौके पर पहुंची। ईएमटी राहुल राठौर और पायलट दशरथ व्यास ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल दोनों युवकों की पहचान नीमच सिटी निवासी आरिफ और बगीचा नंबर चार निवासी साहिल पिता जाकिर के रूप में की गई है। अभी दोनों घायल युवकों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी लेते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।