BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2025, 11:38 am
BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई हाईवे पर ट्रक में घुसी बस, मची अफरा तफरी, 3 की मौत, महाकुंभ से कोटा होते हुए मन्दसौर लौट रहे थे श्रद्धालु, 2 की हालत गंभीर, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मन्दसौर। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में पति-पत्नी सहित 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। घायलों को कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। श्रद्धालु महाकुंभ (प्रयागराज) से मंदसौर (मध्य प्रदेश) लौट रहे थे। हादसा गुरुवार सुबह सिमलिया (कोटा) इलाके के कराड़िया के पास हुआ।


सिमलिया थाना एएसआई हरिराज सिंह ने बताया- हादसा सुबह साढ़े 6 बजे के आसपास हुआ। बस में करीब 56 यात्री सवार थे। बस यात्री एमपी के मंदसौर और रतलाम के रहने वाले हैं। प्रयागराज से स्नान करके वापस मन्दसौर लौट रहे थे। सुबह के वक्त हाईवे पर एक ट्रक खड़ा था।


पीछे से ट्रक में घुसी थी बस
बस खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कैलाशी बाई (54), किशोरी लाल (60) व अशोक (35) की मौत हुई है। कैलाशी और किशोरी लाल रेखवार पति-पत्नी थे। पति-पत्नी संजिद नाका, पटेल कॉलोनी (मंदसौर) और अशोक (मृतक) नृसिंहपुरा, रामदेव मन्दिर के पास, मंदसौर (डच्) के रहने वाले थे। अशोक पेशे से हलवाई थे। चमन लाल व पार्वती घायल हैं। ये लोग बस की केबिन में बैठे थे। इनका इलाज एमबीएस हॉस्पिटल में चल रहा है। उधर, बस ड्राइवर फरार है। बस यात्रियों को हनुमान मंदिर में ठहराया गया हादसे के बाद बस में सवार सभी यात्रियों को कराड़िया में नाड़ा का हनुमान मंदिर परिसर में ठहराया गया है। यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की जा रही है।


हादसे के समय गहरी नींद में थे यात्री
बस में सवार रतलाम की रहने वाली सिद्धि पंवार ने बताया- सुबह का वक्त था। बस में सवार सभी लोग सो रहे थे। जैसे ही एक्सीडेंट हुआ, सभी की एकदम नींद खुल गई। सभी लोग इमरजेंसी गेट से कूदे। सभी के सामान एक-एक करके बाहर निकाले।


7 फरवरी को मन्दसौर से रवाना हुई थी बस दुर्घटनाग्रस्त बस (सिद्धि विनायक यात्रा टूर) की सवारियों ने बताया- 7 फरवरी को यात्रियों को लेकर प्रयागराज के लिए बस मंदसौर से रवाना हुई थी। इनमें 25 यात्री मंदसौर, 6 यात्री प्रतापगढ़ के, 6 मनासा, 1 ग्रुप रतलाम व अन्य जगह के यात्री थे।


बुधवार रात 11 बजे आगरा से आगे निकले थे। रास्ते में रुकते-रुकते आ रहे थे। सिमलिया से पहले तड़के 5 बजे करीब टॉयलेट के लिए रास्ते में यात्री रुके। फिर बस रवाना हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE