शाजापुर। जिले के शुजालपुर से 12 किमी दूर पचोर शुजालपुर मार्ग पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मालाखेड़ी जोड़ पर विजय ट्रेवल्स की यात्री बस और अर्टिगा कार की टक्कर में मौके पर 1 व्यक्ति की मौत हो गई। 2 घायलों को शुजालपुर के सिविल अस्पताल, 8 अन्य को तलेन अस्पताल भेजा गया है।
खिलचीपुर से शुजालपुर रूट पर चलने वाली विजय ट्रेवल्स की यात्री बस खिलचीपुर की ओर जा रही थी, तभी सामने पचोर से शुजालपुर की ओर आ रही कार से आमने सामने टक्कर हो गई। कार में पचोर के सोनी परिवार के 2 सदस्य थे। कार की ड्राइवर सीट पर एक युवक बुरी तरह फंसा पड़ा है, जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। कार में कुल 2 लोग थे। इसी तरह बस में सवार शुजालपुर के वार्ड 11 निवासी रमेश चंद्र पिता जीतमल बस में आगे ड्राइवर के पास केबिन में बैठा था, टक्कर होते ही वह भी गिरकर चोटिल हो गया। कुल 10 लोग घायल हुए है।