नीमच। पिपलिया बाग़ स्थित हजरत नज़रे अली बड़े वाले बाबा सरकार रहमतुल्ला अलैह का सालाना दो दिवसीय उर्फ शरीफ सादगीपूर्वक दरगाह शरीफ पर मनाया जाएगा। जिसको लेकर मिन जानिब अहले कमेटी पिपलिया बाघ ने तैयारी पूरी कर ली गई है। उर्स को लेकर दरगाह परिसर में रंग बिरंगी और दूधिया रोशनी की लाइट लगाई जा रही है। सदर परवेज खान व सचिव अमन खान ने जानकारी देते हुए बताया की पिपलिया बाग़ स्थित हजरत नज़रे अली बड़े वाले बाबा सरकार रहमतुल्ला अलैह का उर्फ शरीफ 13 एवं 14 फरवरी को दरगाह शरीफ पर मनाया जाएगा। उस के पहले दिन गुरुवार 13 फरवरी को खुसुसी खिताब नशीरे ए मस्लके ए आला हज़रत खतिबुल हिंद हज़रत अल्लामा मौलाना, मोईन रजा सुल्तानी, बानी दारुल उलूम ईमाम अहमद रज़ा मनासा, निजामत हाफिजो कारी तालीम रजा, शायरें इस्लाम हाफिजो कारी शोएब रज़ा, तकरीर हाफिजो कारी नासिर रज़ा के द्वारा तकरीरें व नाते पाक पेश करेगे। वही दुसरे दिन शुक्रवार 14 फरवरी को सुबह 8 बजे कुरआन ख्वानी, बाद नमाजे जौहर चादर पेश एवं ईशा के बाद कव्वाली प्रोग्राम, सुबह 5 बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी। वही कव्वाली में मशहूर कव्वाल सलीम अल्ताफ जावरा एंड पार्टी द्वारा कव्वालियों की प्रस्तुति दी जाएगी इसी के साथ बाद नमाजे असर के सामूहिक लंगर का आयोजन भी किया जाएगा।