BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2025, 10:34 am
BIG NEWS : महाकुंभ में परमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा, महाराष्ट्र सीएम फडणवीस आज संगम में डुबकी लगाएंगे, पढ़े खबर 

Share On:-

प्रयागराज। महाकुंभ में अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी परमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ गई। गुरुवार को सीने में दर्द के बाद उन्हें केंद्रीय अस्पताल महाकुंभ लाया गया। यहां उनको आईसीयू में रखा गया। इसके बाद एयर लिफ्ट कर उन्हें एम्स दिल्ली भेजा गया है।


आज महाकुंभ का 33वां दिन है। सुबह 8 बजे तक 20.20 लाख लोगों ने स्नान किया है। 13 जनवरी से अब तक 49.11 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। प्रशासन का अनुमान है कि आज 50 करोड़ का आंकड़ा पहुंच सकता है।


महाराष्ट्र सीएम फडणवीस आज संगम में डुबकी लगाएंगे। वह दोपहर में प्रयागराज पहुंचेंगे। मेला पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को ज्यादा न चलना पड़े, इसके लिए ऑटो आज भी मेले के एंट्री पॉइंट तक आ रहे हैं। आज मेले में भीड़ कम है, लेकिन वीकेंड के चलते शाम से भीड़ फिर बढ़ सकती है।


महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि उर्फ छोटी मां पर गुरुवार रात हमला हुआ। कुछ लोगों ने आशीर्वाद के बहाने कार रुकवाई और चाकू से हमला कर दिया।


14 से 17 फरवरी तक महाकुंभ में 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेंगे। गंगा पंडाल में आज से संगीत कार्यक्रम शुरू हो रहा है। इसमें बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर, मोहित चौहान, कविता सेठ, नवदीप वडाली जैसे सिंगर परफार्म करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE